कानपुर

 

देर रात नशे में धुत्त कार चालक ने अपनी कार हवा में कुछ इस कदर उड़ाई कि वह जाजमऊ थाना क्षेत्र में स्थित संजय नगर के डिवाइडर में जा टकराई। डिवाइडर से कार की टक्कर होने पर कार में मौजूद तीनों युवक जख्मी हो गये। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।मौके पर पहुंची पुलिस में घायल युवक को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि जाजमऊ थाना क्षेत्र के संजय नगर में रविवार की देर रात नशे की हालत में कार में जा रहे उवको ने ओवर स्पीड के चलते संजय नगर के डिवाइडर में कार ठोक दी। जोरदार आवाज होने पर आसपास के लोगों ने जब निकलकर देखा तो कार में तीन युवक मौजूद थे वह सभी नशे की हालत में थे। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *