कानपुर

 

बिठूर थाना क्षेत्र के पैगूपुर गांव के निवासी बैटरी मैकेनिक रामबाबू गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 9 मई की रात वह एक बारात में जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। उसी रात उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर अपनी जान को खतरा बताया था। इसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं था।

 

कई दिनों की तलाश के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि उन्नाव जिले में एक पेड़ से लटकी हुई लाश मिली है। जब परिजनों ने जाकर शव की फोटो देखी तो उन्होंने रामबाबू के रूप में पहचान की। शव की हालत और घटनाक्रम को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएम कासिम आबादी, डीसीपी क्राइम के आदेश पर बिठूर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *