दिनांक 28 जून 2025 को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल), श्री श्रवण कुमार सिंह ने कर्नलगंज थाना क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस के लिए उपयोग होने वाले साउंड सिस्टम की जांच की।

 

उन्होंने जुलूस आयोजकों और डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

पुलिस उपायुक्त महोदय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश प्रदान किए:

मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजकों के साथ समन्वय बनाए रखें।

 

किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरतें।

त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई करें।

 

पुलिस उपायुक्त महोदय ने विशेष रूप से जोर देकर कहा कि साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त, कर्नलगंज और थाना प्रभारी, कर्नलगंज भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *