कानपुर 4 अगस्त

मोदी की हुंकार, सेना की ललकार, स्वदेशी हथियारों का प्रहार, पाकिस्तान में हाहाकार—इन जोशीले नारों के साथ भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी मंडलों में आगामी 10 अगस्त से तिरंगा यात्राएं निकलेंगी।

यह जानकारी आज भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा कार्यालय में आयोजित क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टोली की एक महत्वपूर्ण बैठक में दी।

प्रकाश पाल ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान की शुरुआत भाजपा ने देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में (आजादी का अमृत महोत्सव) की थी। लेकिन इस वर्ष ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उत्साह को लेकर यह अभियान और अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हर घर में तिरंगा तो लगेगा ही, नगर और गांव की गलियों, चौराहों, मुख्य मार्गों को भी तिरंगे से सराबोर किया जाएगा।

10 अगस्त से 254 मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं के मार्गों को तिरंगा झंडों और देशभक्ति की सजावट से सजाया जाएगा।

तिरंगा यात्राओं में भारत की सैन्य ताकत और आत्मनिर्भरता को दर्शाने के लिए ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस लड़ाकू विमान जैसे स्वदेशी हथियारों की प्रतीकात्मक झांकियां भी शामिल की जाएंगी।

प्रकाश पाल ने यह भी बताया कि आगामी 5 एवं 6 अगस्त को प्रत्येक जिले में हर घर तिरंगा अभियान की जिला कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें जिले के सभी जनप्रतिनिधि, मंडल संयोजक, पदाधिकारी एवं अभियान से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि जिला कार्यशालाओं के मुख्य वक्ताओं की सूची इस प्रकार है–

कानपुर उत्तर/दक्षिण – प्रकाश पाल (क्षेत्रीय अध्यक्ष)

कानपुर ग्रामीण – राधेश्याम पांडे

कानपुर देहात – अशोक राजपूत

औरैया – आनंद सिंह

इटावा – कमलावती सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष)

फतेहपुर – रंजना उपाध्याय

कन्नौज – प्रकाश पाल (क्षेत्रीय अध्यक्ष)

फर्रुखाबाद – शिव महेश दुबे

बांदा – राम किशोर साहू

महोबा – संजीव श्रृंगऋषि

झांसी महानगर/जिला – संत विलास शिवहरे

ललितपुर – संजीव उपाध्याय

चित्रकूट – अनिल यादव

हमीरपुर – देवेश कोरी

जालौन – अशोक जाटव

अंत में श्री पाल ने बताया कि तिरंगा यात्राओं में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी घर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। भाजपा का लक्ष्य है कि हर नागरिक इस राष्ट्रप्रेम के पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।

बैठक में क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू आलोक शुक्ला हरिओम भदौरिया सुनील शुक्ला शोभा श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *