नौबस्ता गल्ला मंडी मे पिछले एक माह के दौरान हुई पांच लाख रु व सोमवार को हुई दूसरी सात लाख रु की हुई चोरी के खुलासे और भविष्य मे मंडी के अंदर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर मंडी समिति कार्यालय मे मंडी सचिव व हनुमंत बिहार थाना अध्यक्ष के साथ व्यापारियों की हुई बैठक सम्पन्न हुई
तय हुआ कि दोनों घटनाओ के खुलासे करने के आलावा मंडी के अंदर मंडी समिति की तरफ से व व्यापारी भी और सी सी टी वी कैमरे लगाएंगे
आज *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल* के पदाधिकारियों व मंडी के व्यापारियों की नौबस्ता गल्ला मंडी मे पिछले एक माह के दौरान हुई पांच लाख रु व सोमवार को हुई दूसरी सात लाख रु की चोरी के खुलासे और भविष्य मे मंडी के अंदर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर मंडी समिति कार्यालय मे मंडी सचिव विजयन बालियान व हनुमंत बिहार थाना अध्यक्ष राजीव सिंह के साथ व्यापारियों की हुई बैठक सम्पन्न हुई |
तय हुआ कि दोनों घटनाओ के खुलासे करने के आलावा मंडी के अंदर मंडी समिति की तरफ से व व्यापारी भी और सी सी टी वी कैमरे लगाएंगे |
वार्ता मे भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने मंडी सचिव व थाना अध्यक्ष से कहा कि मंडी के अंदर हो रही चोरियो का खुलासा हों और भविष्य में मंडी के अंदर चोरियो को रोकने के लिए खासकर रात्रि मे सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत करने के लिए पिकेट ड्यूटी बढ़ाई जाए |
बैठक मे भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बाजपेई ने कहा कि मंडी समिति की तरफ से प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाय और मंडी मे सुरक्षा के दृष्टिकोण रात्रि मे अपने गार्ड की संख्या बढ़ाए |
मंडी सचिव विजयन बालियान ने आश्वासन दिया कि चौराहो पर आवश्यकता के अनुसार मंडी समिति कैमरे लगाएगी और व्यापारी भी अपनी दुकान के पीछे और चारों तरफ आवश्यकता अनुसार कैमरे की संख्या बढ़ाए |
थाना अध्यक्ष हनुमंत विहार राजीव सिंह ने चोरियो के खुलासे का आश्वासन देते हुए मंडी के अंदर रात्रि में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया |
बैठक़ मे प्रमुख रूप से संगठन के वरिष्ठ मंत्री गोपाल शुक्ला,पीड़ित व्यापारी बिन्दा साहू,शिवकुमार गुप्ता, आनंद मिश्र, कार्तिक गुप्ता,श्यामजी गुप्ता, उदय भान सिंह पटेल, नितिन त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, राहुल गुप्ता, आशू गुप्ता, राजा दुबे, भरत साहू आदि थे |
भवदीय
ज्ञानेश मिश्र
