रिपोर्ट

 

जुहारी देवी गर्ल्स पी.जी.कॉलेज के सभागार में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार एंटी रैगिंग वीक के आयोजन के संबंध में महाविद्यालय के एंटी रैगिंग सेल द्वारा दिनांक 13/08/2025 को संभाषण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.रंजू कुशवाहा जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया। उन्होंने अपने उद्बोधन से छात्राओं को रैगिंग के दुष्परिणामों से अवगत कराया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रो.अलका द्विवेदी ने किया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने रैगिंग से संबंधित अपने ओजस्वी विचार प्रखरता के साथ प्रस्तुत किये। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की महती भूमिका प्रो.ज्ञान प्रभा अग्रवाल, डॉ.कीर्ति मिश्रा एवं डॉ.कशिश ने निभाई। भाषण प्रतियोगिता में छात्रा कु.अर्पिता सिंह – प्रथम स्थान, कु. सादिया खान – द्वितीय स्थान, कु.दीक्षा- तृतीय स्थान पर रही तथा विदुषी राठौर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। इसी क्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठतम शिक्षिका डाॅ.ज्योतिर्मयी त्रिपाठी जी ने छात्राओं को रैगिंग ना लिए जाने संबंधी शपथ दिलवाई। इसी तारतम्य में दिनांक 14/08/2025 को रैगिंग के दुष्प्रभावों को अभिव्यक्त करने संबंधी पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अत्यंत प्रभावशाली प्रदर्शन से ओत-प्रोत रंग-बिरंगे पोस्टर प्रस्तुत किए।पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ.ज्योतिर्मयी त्रिपाठी,प्रो.सुनीता द्विवेदी एवं प्रो.अर्चना दीक्षित जी ने अपने नीरसीर विवेक से विजयी छात्राओं का चयन किया। इस प्रतियोगिता में कु. नूर खान – प्रथम स्थान, कु.अंजली साहू – द्वितीय स्थान, कु.उन्नति – तृतीय स्थान पर रही तथा कु. करिश्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में रैगिंग सेल की सदस्य प्रो.अलका द्विवेदी, प्रो.शालिनी अग्रवाल, डॉ.कल्पना गौड़ तथा पूनम देवी के साथ महाविद्यालय की समस्त वरिष्ठ तथा कनिष्ठ शिक्षिकाओं की गौरवमयी उपस्थिति रही। डॉ. कीर्ति मिश्रा, डॉ.कशिश एवं डॉ.रेनू ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन के दायित्व का निर्वहन प्रो. शालिनी अग्रवाल ने किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. पूनम देवी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *