सामाजिक सेवा संस्था ने मासूम बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

 

क्लब एंजल्स के द्वारा लाडवा खेड़ा के स्कूल में समाजिक सहायता कार्यक्रम का किया आयोजन

 

दयालुता के साथ समाज के उस जरूरत मंद वर्ग की मदद की भावना रखनी चाहिए : कंचन गुप्ता

 

कानपुर ,

 

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क्लब एंजल्स ने लाडवा खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक सराहनीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय के बच्चों को आवश्यक और उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराना था, जिससे उनके पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य सकारात्मक गतिविधियों में रुझान और आत्मविश्वास बढ़े।इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चियों को दुपट्टा पहन ने में दिक़्क़त होती थी इसलिए को सूती वास्कट (cotton waistcoats) प्रदान किए गए। साथ ही, प्राप्त अतिरिक्त राशि से एनामल पेंट्स और क्लिपबोर्ड्स ,पेंट ब्रश ,रंगीन पेपर,चमकीले पेपर,स्टेंसिल नाइफ,फेविकॉल,वस्तुएं भी बच्चों को दी गई।ध्वजारोहण के साथ क्लब की प्रसिडेंट कंचन गुप्ता ने बहुत ही प्रेरणा दायक भाषण दिया । उपहार पा कर प्रत्येक बच्चे का उत्साह देखने योग्य था वे सब ख़ुशी से फुले नहीं समा रहे थे ।

कार्यक्रम की सफलता क्लब के सदस्यों की त्वरित प्रतिक्रिया और उदार सहयोग से संभव हुई। क्लब एंजल्स की यह पहल सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। उपरोक्त कार्यक्रम मे क्लब प्रेसिडेंट कंचन गुप्ता ,तन्वी ढींगरा ,प्रियंका आहूजा ,ईशिता गुप्ता ,नेहा मल्होत्रा मानसी जिंदल ,अंजलि गुप्ता ,विजेता शर्मा ,आशिता टकराल ,पूजा गुप्ता ,मोनिका गुप्ता ,चांदनी जैन श्वेता बंसल उपस्थित रहे ।

क्लब एंजल्स की अध्य्क्ष , कंचन गुप्ता ने यह अपील करी कि समाज के अन्य जागरूक नागरिक भी ऐसे प्रयासों में भाग लें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *