*स्वतंत्रता दिवस की गौरवमयी बेला पर ध्वजारोहण समारोह*

 

दिनांक 15 अगस्त 2025 को *79वें स्वतंत्रता दिवस* के पावन अवसर पर *पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह* द्वारा सेन्ट्रल ज़ोन कार्यालय परिसर में ससम्मान ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाइयाँ वितरित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *