79 में स्वतंत्रता दिवस पर कृष्णा नगर में 77 लोगों ने किया रक्तदान ___
हिंदी दैनिक) न्यूज़ चैनल ,
कानपुर नगर ।
कानपुर आज दिनांक 15 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को 79 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर कृष्णा नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित किशन वाटिका मैरिज लॉन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें पवन गंगा सेवा समिति तथा मानस ब्लड बैंक ने इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन उद्घाटन कृष्णा नगर के समाजसेवी श्री अशोक भाटिया जी द्वारा किया गया ।
आज का रक्तदान स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देकर भारत देश को आजाद करने वाले शहीदों को समर्पित किया गया।
आज के रक्तदान शिविर में देशभक्त नौजवानों के साथ-साथ बेटियों एवं मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया ।
आज कृष्णा नगर में लगाए गए रक्तदान शिविर में 77 व्यक्तियों ने रक्तदान किया ।
रक्तदान शिविर में श्री आयुष भाटिया ,श्री अशोक भाटिया, श्री संजय भाटिया ,श्री राजीव भाटिया ,मदन लाल भाटिया (पूर्व पार्षद )श्री मनोज यादव (पूर्व पार्षद )श्रीमती लक्ष्मी देवी यादव (पार्षद)श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, श्री पवन त्रिवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सादर,
भवदीय,
मदन लाल भाटिया
(पूर्व पार्षद एवं नेत्रदान प्रेरक)
मोबाइल नंबर 9336 128734
