आज दिनांक 15/08/2025 को समय 06:13 पर मिनी कंट्रोल द्वारा सीयूजी के माध्यम से सूचना मिली कि चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-19 मंगला विहार फ्लाई ओवर रामादेवी पर 02 ट्रक की आपस की टक्कर में 01 आदमी ट्रक में फंसा है, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये fs जाजमऊ की 01 रेस्क्यू यूनिट अतिशीघ्र उक़्त घटना स्थल के लिए प्रस्थान हुये व मौके पर पर पहुंचकर देखा कि खराब ट्रक (लोडर) गाड़ी संख्या UP78 GT 9818 रोड की किनारे खड़ा था जिसमें पीछे से ट्रक गाड़ी संख्या RJ 32 GT 0915 तेज रफ्तार से टकरा जाने के कारण चालक संदीप चौहान पुत्र ओमपाल सिंह निवासी जिला एटा यू पी (उम्र 27 वर्ष) , अमित तिवारी पुत्र प्रेम नारायण तिवारी (उम्र 22 वर्ष) हरजेन्दर नगर थाना चकेरी, जिला कानपुर नगर, बुरी तरह से ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए थे जिसे fs यूनिट ने ट्रक की केबिन काटकर व क्रेन की सहायता से बहुत ही कड़ी मशक्कत के बाद दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला तथा स्थानीय पुलिस बल की सहायता से दोनों व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से निकट अस्पताल पहुंचाया । बाद समाप्त आवश्यक कार्यवाही के fs यूनिट वापस fs जाजमऊ उपस्थित हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *