*कृष्ण के भजन पर झूमे उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना*

 

 

 

 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की छठी के अवसर पर आज आदर्श खत्री घर्मशाला परदेवनपुर लाल बंगला में राघा कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण की छठी भोज का भव्य आयोजन किया। महिला मंडल ने सुन्दर भजन प्रस्तुत किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिरकत किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान कृष्ण के छठी का पर्व बस घूम घाम से मनाया जा रहा। खत्री घर्मशाला में महिला मंडल हमारा परिवार है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भजन गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो प्रस्तुति किया। भक्ति ताली बजाते नजर आ रहे थे। विशाल भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से राकेश तिवारी,वी डी राय, सुरेन्द्र अवस्थी, भारत गुजराल,पार्षद कैलाश पांडे, पार्षद अशोक मेम्बर, पार्षद नरोत्तम दास, नन्दू शुक्ला, सुमित बघावन, लालू पाल,राजू जायसवाल, नीलम दुग्गल, स्वाती गुप्ता, श्वेता गुप्ता, अर्पणा, कंचन अग्रवाल, राशि अग्रवाल आदि लोग मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *