आज दिनांक 21.08.2025 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त नारायण भदौरिया को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त नारायण भदौरिया थाना नौबस्ता, थाना कोहना एवं थाना कोतवाली से वांछित चल रहा था। अभियुक्त के ऊपर थाना नौबस्ता तथा थाना कोहना से ₹50,000-₹50,000 के पुरस्कार की घोषणा पूर्व में की गई थी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है तथा प्रचलित विवेचनाओं में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
2025-08-21
