कानपुर
कानपुर में आने वाले दिनों में गणेश उत्सव, बारावफात और नवरात्र-दशहरा जैसे बड़े पर्व मनाए जाने हैं… लेकिन इन पर्वों से पहले ही महानगरवासी टूटी सड़कों और भीषण गंदगी से परेशान हैं।
इसी मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
त्योहारों की आहट के बीच कानपुर महानगर की तस्वीर बिल्कुल चिंताजनक है।नगर निगम की लापरवाही से शहर की 88 वार्डों की 5000 से ज्यादा सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं… इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके साथ ही जगह-जगह फैली गंदगी से लोग बेहाल हैं। इन्हीं जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष फजल महमूद के नेतृत्व में पदाधिकारियों और पी.डी.ए. संयोजकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है, वही सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि आने वाले दिनों में गणेश उत्सव, बारावफात और नवरात्र-दशहरा पर भारी भीड़ उमड़ेगी, तो शहर की ये बदहाल स्थिति जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। नेताओं का कहना है कि भाजपा के इशारे पर नगर निगम जनता की अनदेखी कर रहा है। ज्ञापन देते हुए सपाइयों ने चेतावनी दी है कि यदि टूटी सड़कों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आपको बता दे कि त्योहारो से पहले ही सड़क और सफाई की अव्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। वही नगर आयुक्त का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है जल्द ही समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा..अब देखना होगा कि नगर निगम कब तक इन समस्याओं का समाधान करता है।
