दिनांक 26 अगस्त 2025
*आगामी गणेश महोत्सव बारावफात नवरात्रि दशहरा त्योहारों को लेकर तथा महानगर की टूटी सडके तथा 5 हजार गड्ढे सड़कों पर जनता गढ्ढो की दुर्घटनाओं से ग्रस्त*
*पानी व सफाई की समस्याओं को लेकर सपा का नगर आयुक्त सुधीर कुमार जी को ज्ञापन देकर समस्याओं को हाल करने हेतु ध्यान दिलाकर पीडीए ने संकल्प अभियान दोहराया*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर मंगलवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के पदाधिकारियों पीडीए मिशन की टीम ने सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में आज दिन में 1:00 बजे गणेश महोत्सव सहित बारावफात नवरात्रि दशहरा त्योहार पर्व आ रहे हैं उक्त समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कानपुर महानगर मे नगर निगम ने टूटी सड़कों की मरम्मत तथा नगर के 88 वार्डों में 5000 से अधिक सड़कों पर गड्ढे होने के कारण हो रही दुर्घटनाएं भीषण गंदगी से जनमानस ग्रसित है शहर में जगह-जगह गणेश महोत्सव तथा बारावफात नवरात्र दशहरा आदि त्योहार पर जनता का सैलाब चलेगा लेकिन नगर निगम शहर की अनदेखी कर अपेक्षित बरताव भाजपा के इशारे पर कर रही है
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर आपका ध्यान शहर की पेयजल समस्याओं पर खींच रही है पानी नलों में आपूर्ति की बाधा के साथ दूषित जल आ रहा है मानक के आधार पर पानी की शुद्धता में कटौती की जा रही है इसकी वजह से दूषित पानी से बीमारियां फैल रही है
नगर आयुक्त ने ज्ञापन लेकर जल्द से जल्द समस्याओं से निजात दिलाने का प्रतिनिधमंडल को आश्वासन दिया
ज्ञापन देने वालों में सर्वश्री महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,के के शुक्ला,संजय सिंह,शैलेंद्र यादव मिन्टू,अर्पित यादव,परमवीर गंभीर,आनंद शुक्ला,नंदलाल जायसवाल,महेंद्र सिंह,रजत मिश्रा,सत्यनारायण गहरवार,शादाब आलम,अर्पित त्रिवेदी,दीपक खोटे,अरमान खान,अनूप यादव,सलाम इदरीसी,मोनू विश्वकर्मा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
