
दिनांक 10 सितंबर 2025
*सपा हाल नवीन मार्केट में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वृहत बैठक*
*नगर निगम सफाई कर्मचारियों के साथ तानाशाही का व्यवहार कर रही है*
*₹7000 प्रतिमाह संविदा आचनिक रखकर परिवार के बच्चों की रोटी छीन रही है अन्यान्य ना रुक तो सभी वार्डों में आंदोलन होगा*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर बुधवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर पीडीए मिशन के सफाई से जुड़े 78 वार्डों के कामगारों की बैठक नगर निगम में सफाई कर्मचारियों पर हो रहे जुल्म को लेकर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में दिन में 3:00 बजे आरंभ हुई
बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर सफाई कर्मचारियों की डिजिटल हाजिरी प्रातः 5:00 बजे ड्यूटी पर बुलाया जाता है जिसके कारण सफाई कर्मचारी महिलाएं बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाती हैं जिसके कारण उनके बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं जिसकी वजह से महिलाओं में परिवार का बच्चा पढ़ने न भेजने के कारण मनोरोग से पीड़ित हो रहा है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सपा सरकार में पार्टी संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ने सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी 5:00 बजे की बजाय सुबह 8:30 से कर दी थी
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि नगर निगम सफाई कर्मचारियों को परमानेंट भर्ती नहीं कर रहा नगर निगम सफाई कर्मचारियों की भर्ती तीन श्रेणी में करके शोषण कर रहा है पहली श्रेणी में ₹7000 प्रति माह वेतन पर संविदा आचनिक तथा दूसरी श्रेणी में 9200 प्रति माह पर आउटसोर्सिंग तथा तीसरी श्रेणी में ₹24000 महीने पर संविदा चयनी पर रखा जाता है जिनसे 8 घंटे से ज्यादा काम लिया जाता है यदि कोई विशेष वीआईपी ड्यूटी होती है तो सफाई कर्मचारियों से 72 घंटे लगातार काम लिया जाता है और उन्हें उसका अतिरिक्त पैसा भी नहीं दिया जाता है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि यदि कोई कर्मचारी बीमार हो जाए और वह लगातार तीन दिन गैर हाजिर रहे तो उसे नौकरी से हटा दिया जाता है और उसके स्थान पर दूसरे से ₹40000 लेकर उसको नौकरी दे दी जाती है इस प्रकार नगर निगम में हो रहे सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय और शोषण को लेकर सपा ने गंभीर चिंता व्यक्त की है और तय किया गया कि यदि सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे शोषण व अन्याय को बंद ना किया गया और उनको परमानेंट नौकरी न दी गई तथा महिलाओं का समय 8:30 बजे ना किया गया तो सपा पीडीए टीम 78 वार्डों में आंदोलनात्मक कदम इसी माह से उठाया जाएगा।।
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद जी,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ,नंदलाल जयसवाल,परमवीर गंभीर,आनंद शुक्ला,महेन्द्र सिह,फखरे आलम,रजत मिश्रा,राहुल यादव,शादाब आलम,दीपक खोटे वाल्मिक,अरमान खान,राजेंद्र जयसवाल,गुड्डू यादव,मोनू विश्वकर्मा,नवीन दीक्षित,पवन यादव,राजीव कुमार,राजू पहलवान,मो दाउद,रामू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।।
