भाजपा दक्षिण।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 13 को मैराथन दौड़ में शामिल होंगे।
*******************
भाजपा मैराथन दौड़ से ‘एक राष्ट्र–एक चुनाव’ अभियान को गति देगी। पार्टी ने अभियान को अब कॉलेजों और विश्व विद्यालयों के कैम्पस तक ले जाने की योजना तैयार की है।अभियान में छात्रों व युवाओं के माध्यम से चलने की विस्तृत योजना तैयार की है।
एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में शहरवासी 13 सितंबर को सायं चार बजे नानाराव पार्क फूलबाग से भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर चौराहे तक “मैराथन दौड़” में दौड़ेंगे। जिसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे । मैराथन दौड़ में शहर के व्यापारी, उद्योगपति, अधिवक्ता, शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स ,साधु, संत , विभिन्न मठ मंदिरों के धर्माचार्य, प्रोफेसर, खिलाड़ी, चिकित्सक, इंजिनियर , स्कूल कॉलेजों एवं विश्विद्यालय के युवा छात्र एवं छात्राएं, समाजसेवी, प्रबुद्ध वर्ग,रंगकर्मी आदि शामिल होंगे। मैराथन दौड़ की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बैठक की।
शिवराम सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडलों से एक एक हजार लोगों को लेकर फूलबाग नानाराव पार्क पहुंचेंगे। मैराथन दौड़ में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता यूथ फॉर वन नेशन वन इलेक्शन, महिला मोर्चा की महिलाएं वूमेन फॉर वन नेशन वन इलेक्शन की तरह सभी वर्गों के लोग प्लेकार्ड लेकर शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जब लोकतंत्र को अनावश्यक खर्च,बार बार होने वाले चुनाव, राजनैतिक अस्थिरता की बेड़ियों से मुक्त किया जाए। इसके लिए राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ एक राष्ट्र–एक चुनाव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 1967 तक लोकसभा व विधानसभा का चुनाव एक साथ संपन्न होते थे। बाद में राजनीतिक अस्थिरता और समय से पहले सरकारें गिराने की वजह से चुनावी चक्र बिगड़ा। गांव, गली, खेत, खलिहानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में चर्चा के साथ हमे बड़ी संख्या में लोगों को इस अभियान से जोड़ना है। पार्टी कार्यकर्ता शहरवासियों से संवाद कर जनांदोलन तैयार करें। अभियान से जुड़े सभी लोग विभिन्न वर्गों के बीच जाकर लोगों को बताएं कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए कितना आवश्यक है।
प्रमुख रूप से राम बहादुर यादव, जसविंदर सिंह, विनोद मिश्रा, अनुराग शुक्ला, गणेश शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, राजन चौहान, वीरेन्द्र दिवाकर, वंदना गुप्ता, शिवम मिश्रा, बिट्टू परिहार, दीपांकर मिश्रा, विनीत दुबे आदि मौजूद रहे।
