09:10:2025
*बहुजन नेता मान्यवर काशीराम जी की उन्नीसवी पुण्यतिथि पर*
” *मिले मुलायम काशीराम ” पर पीडीए सेमिनार*
*भाजपा संविधान तथा लोकतंत्र पर प्रहार कर सीमित तानाशाही की ओर बढ़ रही*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर गुरुवार
बहुजन नेता मान्यवर काशीराम जी की उन्नीसवी पुण्यतिथि पर सपा हाल नवीन मार्केट परेड में, दिन में शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं 78 वार्डो के अध्यक्ष तथा पीडीए के कार्यकताओ की ‘मिले मुलायम काशीराम ” पर पीडीए सेमिनार महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में आरम्भ हुआ।।
सेमिनार का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया
कार्यक्रम संयोजक महेश कनौजिया अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ट
सर्व प्रथम महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने , मान्यवर काशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।
सेमिनार को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती हुई फिरका परस्त ताकतों के विरोध में पूरे प्रदेश के दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक , गरीबों ने सन 1991 में “मिले मुलायम काशीराम” के नारों से पूरे प्रदेश मे एक जुट होकर डा.अम्बेडकर के संविधान के सिद्धांतो पर चलकर अनुसूचित,पिछड़ो,अल्पसंख्यको पर हो रहे अन्याय अत्याचार का विरोध दर्ज कराकर मान्यवर काशीराम व श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ने शंखनाद किया।
अध्यक्ष फजल महमूद ने संबोधित करते हुए सन 1991 में इटावा लोकसभा क्षेत्र मान्यवर काशीराम जी को लोकसभा चुनाव जीताकर श्रद्धेय मुलायम सिंह जी ने भेजा। मान्यवर काशीराम जी मुलायम सिंह यादव जी को स्नेह के साथ उनकी नीतियो को महत्व देते थे
अध्यक्ष फजल महमूद ने संबोधन मे कहा कि भाजपा संविधान तथा लोकतन्त्र पर प्रहार कर रही जिसकी वजह से सुप्रीमकोर्ट मे जज के साथ संविधान विरोधी कृत्य हुआ इससे लगता है कि भाजपा सीमित तानाशाही की ओर बढ रही है और निजी हाथों मे कारोबार को सौप रही है।।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह,आनंद शुक्ला,सत्यनारायण गहरवार,महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा,जमालुद्दीन जुनैदी,दीपक खोटे,शादाब आलम,महेश कनौजिया, शिवकुमार बाल्मिक,प्रवीण मिश्रा,प्रीतम सिंह,नरेंद्र कुमार,अमित चौरसिया,चंदी गुप्ता,विनोद कुमार,राजेंद्र सोनकर,गौरव बक्सरिया आदि लोग मौजूद रहे।।
