कानपुर देहात
युवक की गोली मारकर हत्या गांव के बाहर सड़क किनारे मिला शव, घटनास्थल से दो खोखा कारतूस भी बरामद
कानपुर देहात । गजनेर थाना क्षेत्र में दिवाली की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह शेरपुर तरौंदा गांव के बाहर सड़क किनारे शव देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गजनेर थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना स्थल से पुलिस को दो खाली कारतूस मिले है ।
*क्या था पूरा मामला*
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिवाली की रात करीब 10 बजे एक 25 वर्षीय युवक गौरव अवस्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे बजे शेरपुर तरौंदा गांव के बाहर सड़क किनारे शव पड़ा देखकर इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गजनेर थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जांच शुरू कर दी। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने दो खाली कारतूस भी बरामद किए।
मृतक गौरव अवस्थी अपने नाना-नानी के घर में रहता था। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार रात दिवाली की पूजा के बाद से लापता था और देर रात तक घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने गौरव की कुछ युवकों से आपसी रंजिश की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
