कानपुर
हिस्ट्रीशीटर राजा सोनकर पर केस दर्ज के बाद, BJP विधायक संग फोटो डालकर बना रहा दबदबा
कानपुर। बजरिया थाना क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राजा सोनकर एक बार फिर सुर्खियों में है। 19 अक्टूबर 2025 को उसके खिलाफ बजरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि राजा सोनकर लगातार क्षेत्र में दहशत फैलाने और स्थानीय लोगों को डराने का काम कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर राजा सोनकर ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट पर बीजेपी विधायक सुशील बच्चा के साथ फोटो अपलोड की है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी इस तरह की तस्वीरें डालकर खुद को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त दिखाने की कोशिश कर रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजा सोनकर के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नज़र रखी जा रही है।
