दो दिवसीय प्रान्तीय बैठक आज आयुध नगर (मसवानपुर) में सम्पन्न हुई

विश्व हिन्दू परिषद, कानपुर प्रान्त के ‘सेवा विभाग’ की दो दिवसीय प्रान्तीय बैठक आज आयुध नगर (मसवानपुर) में सम्पन्न हुई।
जिसमें मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सह मन्त्री सह सेवा विभाग श्री आनन्द प्रकाश हरबोला जी ने संयुक्त क्षेत्रीय सेवा प्रमुख श्री राधेश्याम जी, प्रान्तीय संगठन मन्त्री श्री मधुराम जी, प्रान्तीय सहमन्त्री श्री अनिल दीक्षित जी, प्रान्तीय सेवा प्रमुख श्री नरेंद्र चौहान जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रभु श्रीरामजानकी जी का पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया।
विहिप के केंद्रीय सहमन्त्री सह सेवा विभाग श्री आनन्द प्रकाश हरबोला जी ने अपने उदबोधन में कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सेवा बस्तियों में निवास करने वाले वंचित-दलित-पिछड़े समाज के भाई बहनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे, जनधन योजना, मुद्रा योजना आदि योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। इसके लिए विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा इन सेवा बस्तियों में अभियान चला कर जागरूकता एवं इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करवाया जाए।
संयुक्त क्षेत्रीय सेवा प्रमुख लखनऊ एवं मेरठ क्षेत्र) श्री राधेश्याम जी ने माताओं बहनों की चिकित्सा, स्वास्थ एवं पोषण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक समाज को मिल सके, इस हेतु दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति की बहने आंगनवाड़ी की योजनाओं को आपसी समन्वय- सहयोग से सेवा बस्तियों की बहनों तक पहुंचाएं।

प्रान्तीय संगठन मन्त्री श्री मधुराम जी ने सेवा बस्तियों में पाँच सूत्रीय योजना (स्वच्छ्ता, शिक्षा, चिकित्सा, परिवार सत्संग, संस्कारशाला) पर चर्चा की, तथा सितम्बर माह में पूरे कानपुर प्रान्त में 51 केन्द्रों की स्थापना का भी लक्ष्य दिया।

बैठक में विनोद तोमर जी, सोमेन्द्र बनर्जी जी, उमेश जी, पीयूष जी, प्रियम जी समेत कानपुर प्रान्त के सभी 21 जिलों के उपाध्यक्ष, सहमन्त्री, सेवाप्रमुख (टोली समेत) उपस्थित रहे।
बैठक की व्यवस्था में कानपुर पश्चिम जिलामन्त्री अभिषेक दीक्षित जी समेत कई कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *