कानपुर; दिनांक – 08.02.2026

बाल कलाकारों की नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों ने जीता यात्रियों का मन

 

शो योर टैलेंट पहल के तहत बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर हुआ सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन

 

कानपुर मेट्रो द्वारा आज रविवार की शाम बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर ‘रायमा डांस एकेडमी’ संस्था के सहयोग से नृत्य और संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे कलाकारों ने अपनी मनमोहक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

दोपहर लगभग 2:00 बजे से आरंभ हुए कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने मंच पर एक के बाद एक अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। फिल्मी गीतों पर बच्चों के ऊर्जा से भरपूर नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद मंच पर संगीत प्रस्तुतियों की श्रृंखला आरंभ हुई। युवा कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

 

उल्लेखनीय है कि कानपुर मेट्रो ने नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए ‘शो योर टैलेंट’ नाम से एक पहल की शुरूआत की है। कलाकारों ने इस अवसर पर कहा कि, कानपुर मेट्रो न केवल यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध करा रहा है, बल्कि साहित्य, संस्कृति एवं कला को बढ़ावा देने वाले मंच के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *