प्रजापति महासभा कानपुर उत्तर प्रदेश का एक डेलीगेट हैलट हॉस्पिटल कानपुर नगर पहुंचा जहां पर पीड़ित परिवार ने बताया कि ऐती गांव थाना सचेंदी कानपुर नगर में दो दिन पूर्व कुछ अराजक तत्व ठाकुर समाज केदबंग लोगों ने संगठित होकर भोला प्रजापति गोलू प्रजापति एवं दीप्ति प्रजापति पर जानलेवा चाकू ,लाठी ,डंडों से हमला करके घायल कर दिया है जो भोला प्रजापति के पेट में कई चाकू लगने से आत पेट के बहार निकल आई है गोलू प्रजापति के पेट में चाकू मारी गई है जो पेट फटा है घायल है जिसे दबंगों के दबाव में डाक्टरों द्वारा जबरदस्ती डिस्चार्ज कर दिया है दीप्ति प्रजापति वार्ड 8 में एडमिट है जिनका हाथ दो जगह से टूटा है उन पर लाठियो से हमला किया गया है परिवार द्वारा बताया गया कि गांव में दबंग ठाकुरों द्वारा बराबर कंप्रोमाइज का दबाव बनाया जा रहा है जिससे परिवार भयभीत है पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है सब इंस्पेक्टर सौरभ सिंह हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़ित से गंदा खून सैंपल के लिए मांगा जा रहा है जो गैर कानूनी है प्रजपति संगठन का देलीगेट उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग करता है कि थाना सचेंदी पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच कर अभियुक्तों पर कठोर कार्रवाई की जाए। डेलीगेट में मुख्य रूप से अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति महासचिव अनूप प्रजापति उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रजापति एडवोकेट आकाश प्रजापति आलोक प्रजापति विजय प्रजापति शोभित प्रजापति महेश अवस्थी एवं पीड़ित परिवार के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *