स्थान: कानपुर ग्रामीण कार्यालय

आज कानपुर ग्रामीण कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फूले राव महाराज की जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला ने की, जबकि संचालन हरि कुशवाहा द्वारा किया गया।

गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने साहू जी महाराज के जीवन एवं उनके सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज सुधार का अग्रदूत बताया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

अंत में अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हमें महान व्यक्तित्वों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राजीव सैनी प्रदेश कार्यकारीनि सदस्य, नसीम रज़ा, अनिल सोनकर, रितेश सोनकर, हरि कुशवाहा राजीव अवस्थी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *