साढ़ क्षेत्र के हरिपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, एक बीघा फसल जली
भीतरगांव। साढ़ क्षेत्र के हरीपुर गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक फशल मे आग लग गई। इस घटना में स्थानीय निवासी दिनेश चंद्र अग्निहोत्री की लगभग एक बीघा फसल जल कर राख हो गई जो कि खुचकिपुर गांव में स्थित उनके खेत में खड़ी थी जल कर राख हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार बिजली के तारों में स्पार्किंग के बाद आग खेतों तक पहुंच गई और तेजी से फैल गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ। घटना के दौरान ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसान को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और सहायता का आश्वासन दिया गया है।
