
गंगानगर सहकारी आवास समिति लिमिटेड, नवाबगंज, कानपुर नगर में स्थापित भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष समिति परिसर के निवसियों द्वारा आज दिनांक 14 अप्रैल, 2026 को प्रातः काल 09:30 बजे से बाबासाहेब अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती बडे हर्षोउल्लाष के साथ मनाई गई। समिति परिवार के प्रबुद्ध जनों में से डॅा. कमल कुमार गुप्ता, श्री एस.के. वर्मा, डॉ. वी. एन. बडोनी, श्री दद्दन मिश्रा आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किये, जिससे समिति परिवार लाभान्वित हुआ। कार्यक्रम के पश्चात समिति सभापति श्रीमती विकास राजपूत के द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। सचिव श्री दीपांशु श्रीवास्तव व समिति संरक्षक श्री नरेंद्र देव के साथ-साथ श्री टी. एन. त्रिवेदी, श्री आर. एन. दुबे, श्री जी.सी. श्रीवास्तव, श्री श्रीप्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
2026-04-14
