दिनांक 14/04/20076
कानपुर नगर।
सविनय अवगत कराना है कि भारतीय दलित पँथर उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में परमपूज्य डॉ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का 135वाँ जन्मोत्सव समारोह दि० 14.04.26 समय 12:00 बजे दोपहर स्थान छोटी पार्क मैकरावर्टगंज में हर्षोल्लास एवं धूम-धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर डॉ० बाबा साहेब को पुष्पमाला तथा तथागत गौतम बुद्ध को पुष्प अर्पित कर त्रिसरन तथा पंचशील का पाठ किया गया। इसके उपरान्त डॉ० अम्बेडकर के कृतत्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। हजारों की संख्या में उमड़े भीम दीवाने जय-जय-जय-जय, जय-भीम, जय भीम तथा संविधान पर आँच लगी तो खून बहेगा सड़कों पर, बाबा साहेब के वास्ते खाली कर दो रास्ते आदि जोशीले नारे लगा रहे थे। बाबा साहेब की याद में उमड़े जन समूह को सम्बोधित करते हुए भारतीय दलित पँथर के प्रान्तीय अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध ने अपने सम्बोधन में कहा कि दलित जन आज बाबा साहेब के विचारों से ओत-प्रोत हो सोते से जाग चुके हैं वह बाबा साहेब के लिये अपना सब कुछ न्यौछावर करने को तत्पर हैं। यदि बाबा साहेब अम्बेडकर ने उन्हें स्वाभिमान और सम्मान से जीने की राह दिखायी है। डॉ० बाबा साहेब ने शिक्षा संगठन और संघर्षका रास्ता दिखाया है और डॉ० बाबा साहेब ‘ने इन्हें डॉक्टर, अध्यापक, प्रशासनिक अधिकारी, बाबू इंजीनियर, एडवोकेट, सांसद, विधायक, मिनिस्टर बना कर सुखमय जीवन जीने का संविधान रचा है तो आज तक यह सब डॉ० बाबा साहेब के कारवां को आगे बढ़ाने के लिये स्वयं आगे आने को संकल्पित है।
अब बाबा साहेब के कारवां कोई रोक नहीं सकेगा और जो रोकने का प्रयास करेगा वह जीवन से स्वयं रूक जायेगा। यह उमड़ा सैलाब बता रहा है कि अब यह जाग चुके हैं। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता मा० यशवंत सिंद्ध यादव जी (लोकतंत्र सेनानी), मुख्य अतिथि मा० एन०के गौतम जी (अधीक्षण अभियन्ता कानपुर), मुख्य वक्ता मा० अचल सिद्धार्थ यादव जी (पूर्व पाखंडी), अध्यक्षता मा० रमेश बौद्धाचार्य जी (वरिष्ठ समाजसेवी) ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतिथिगण मा० मौ० अब्दुल कुद्दस हादी जी (शहर-ए-काजी), मा० सैय्यद तौफिक अहमद जी (साजिद सर), मा० स० हरविन्दर सिंह लार्ड जी (अध्यक्ष-गुरूसिंह महासभा), मा० पास्टर जितेन्द्र सिंह जी (अध्यक्ष-पास्टर्स एसोसियेशन), मा० पवन गुप्ता, डॉ० इमरान, कनिष्क पाण्डेय, सतीश निगम पूर्व विधायक, अमिताभ बाजपेई विधायक, अशोक मिश्रा, मुन्ना हजारिया, मा० प्रकाश हजारिया जी (वरिष्ठ समाजसेवी), मा० विनोद अम्बेडकर जी (दि पावर ऑफ अम्बेडकर), मा० इं० कोमल सिंह जी (वरिष्ठ समाजसेवी), मा० एम०बी० गौतम जी (यूनियन बैंक कानपुर), मा० अजय वर्मा जी (एकलव्य कंस्ट्रक्शन), मा० डॉ० दुर्गेश कुमार जी (कानपुर), मा० आर०ए० गौतम जी (वरिष्ठ समाजसेवी), मा० कुमार सुन्दरम् जी (भारतीय स्टेट बैंक), मा० राधेश्याम भारती जी (संत रविदास जन्मोत्सव समिति), मा० रामचन्द्र निषाद जी (अवधेश स्टील्स), मा० राम नरेश जी (अध्यक्ष-आई०टी० सेवा, कानपुर), मा० राजेश गौतम जी (दलित पिछड़ा अल्प मा०शि०संघ), मा० श्रवण कुमार जी (भारतीय रेलवे, कानपुर), मा० डॉ० संजय गुप्ता जी (बी०एम०जी० हॉस्पिटल कानपुर), मा० पास्टर सैमुअल सिंह जी (वरिष्ठ समाजसेवी कानपुर), मा० एस०एन० जी (अधीक्षण अभियन्त
