नए पदाधिकारियों की घोषणा, मयंक खन्ना अध्यक्ष और वर्षा सिंघानिया उपाध्यक्ष नामित
….मर्चेंट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश
कानपुर। मर्चेंट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश की वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली काउंसिल बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मयंक खन्ना को चैम्बर का अध्यक्ष तथा वर्षा सिंघानिया को उपाध्यक्ष नामित किया गया। इस घोषणा के साथ ही चैम्बर की नई गवर्निंग काउंसिल का गठन भी किया गया है।
बैठक में 15 अन्य सदस्यों को काउंसिल सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इनमें अनुराग लोहिया, अजय कुमार सरावगी, अनिल कुमार अग्रवाल, आशीष सिंह चौहान, आकाश गोयनका, डॉ. जे.एन. गुप्ता, पार्थो प्रतिम कर, प्रेम मनोहर गुप्ता, आर.के. अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, संदीप गुप्ता, तरुण गर्ग, विजय कुमार पांडेय, श्याम मेहरोत्रा और सुशील शर्मा शामिल हैं।
मर्चेंट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से बताया गया कि सभी नव-नामित पदाधिकारी और काउंसिल सदस्य आगामी सितंबर माह में आयोजित होने वाली वार्षिक आम सभा के दौरान औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *