
आज 15 अप्रैल
*नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गोविंद नगर विधानसभा का नारी शक्ति सम्मेलन संपन्न।*
21 सदी का सबसे ऐतिहासिक निर्णय जिसमें 16 अप्रैल से लोकसभा में चर्चा के बाद पारित होने की संभावना है ।जिसमें 2029 से लोक सभा व विधानसभाओं में महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण दे कर देश की आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित की जाएगी । देश के प्रधामंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार को इस निर्णय के लिए समर्थन व धन्यवाद देने के लिए आज गोविंदनगर विधानसभा का नारी शक्ति सम्मेलन अमर गेस्ट हाउस सरोजनी नगर में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन कार्यक्रम संयोजक किरन तिवारी ने किया।
सम्मेलन को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होना देश की आबादी को उनका वाजिब हक देने का एक महायज्ञ। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की महिला समाज की ओर से आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने 21 वीं सदी के इस ऐतिहासिक निर्णय की ओर कदम बढ़ाया जो स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाएगा।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने से एक गरीब साधारण किसान की बेटी को भी देश की सर्वोच्च संस्थानों में वाजिब नेतृत्व करने का समान अवसर प्राप्त होगा। यह निर्णय महिलाओं को अब सिर्फ वोट बैंक नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माता के रूप में स्थापित करेगा।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा यह कानून, *बेटी को बोझ नहीं भविष्य* है,। की सोच को बल प्रदान करेगा और भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच कानपुर उत्तर जिले की चारों विधानसभाओं में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूनम कपूर,रंजीता पाठक किरन तिवारी, शालिनी कटियार, निधि बाजपेई पार्षद आरती त्रिपाठी शिल्पी सोनकर शोभा शुक्ला राधा पांडे,सुमन श्रीवास्तव सुलेखा सिंह वंदना परिहार सरिता साहनी प्रियंका सिंह नेहा श्रीवास्तव जया ,सुमित्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रही।
