कानपुर में शीतलहर के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए नगर निगम ने अलाव जलाना शुरू कर दिया है

कानपुर में शीतलहर के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए नगर निगम ने अलाव जलाना शुरू कर दिया है. शहर के 51 जगहों पर नगर निगम रोजाना अलाव जलवा रहा है. बेसहारा लोगों को और जानवरों को अलाव से राहत मिल रही है. बेसहारा लोगों को शेल्टर होम में रहने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. घंटाघर, मूलगंज, बड़ा चौराहा, कल्याणपुर रेलवे स्टेशन, परमट मंदिर, रामादेवी चौराहा समेत अन्य जगहों पर अलाव जलाया जा रहा है l
कानपुर में सर्दी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर चलना शुरू हो गई है. इसके चलते पारा और नीचे जा सकता है. मंगलवार को मिनिमम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया. इसको देखते हुए डीएम विशाख जी. अय्यर ने 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए हैं.
3 दिन बंद रहेंगे स्कूल डीएम ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए कानपुर में 23 और 24 दिसंबर को सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रखे जाएंगे. इसके लिए सभी एसीएम को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों में आदेश का पालन न होने पर संबंधित स्कूल पर कड़ी कार्रवाई की जाए. इसके अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्‌टी रहेगी. ऐसे में 3 दिन बाद ही स्कूल खुलेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *