कानपुर
अब मगरमच्छ के साथ पूरा परिवार ले सकेगा सेल्फी, कानपुर जू की नई पहल ।
कानपुर जूलॉजिकल पार्क में खुल गया है नया सेल्फी पॉइंट ।
कानपुर जू ने युवाओं में बढ़ते सेल्फी क्रेज़ को देखते हुए “आई लव जूलॉजिकल पार्क” नामक सेल्फी पॉइंट बनाया है, इसकी खास बात ये है कि ये ठीक मगरमच्छ के बाड़े के बाहर बनाया गया है, पहले अक्सर मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी फिर भी मगरमच्छ के दर्शन दुर्लभ ही होते थे । लेकिन कानपुर जू ने लोगों की इस समस्या में अवसर देखते हुए एक नया सेल्फी पॉइंट बना डाला, अब कानपुर जू में आने वाले दर्शक पूरे परिवार के साथ मगरमच्छ के दर्शन आसानी से कर सकेंगे और साथ ही सेल्फी भी ले सकेंगे । यहां घूमने आने वालों में सेल्फी पॉइंट का उत्साह देखते ही बन रहा है ।
