कानपुर
कानपुर के देवली गांव खेत से पशु चराकर वापस घर लौट रहे अधेड़ के पास स्थित पेड़ पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही पत्नी ने रेउना थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी है। मौके पर पहुंचे रेउना इंस्पेक्टर और घाटमपुर तहसीलदार ने घटना की जांच पड़ताल की है। पुलिस ने अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वी ओ – रेउना थाना क्षेत्र के देवली गांव की रहने वाली शकुंतला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनके पति श्री पाल खेत में पशु चराने के लिए गए थे। तभी अचानक मौसम खराब हो गया। जिस पर उनके पति पशुओं को लेकर वापस घर लौट रहे थे, इस दौरान गरज चमक के साथ अचानक गांव के किनारे स्थित एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। अकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनके पति श्री पाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। किसानो ने घटना की सूचना परिजनो को दी। मौके पर पहुंचें परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची रेउना पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के साथ अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार सिंह ने बताया की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे घाटमपुर तहसीलदार लक्ष्मीनारायण वाजपेई ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ परिजनो को दैवीय आपदा राहत कोष से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
