विश्व स्तनपान सप्ताह दिवस पर माताओं पर ट्रैनिंग का कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कानपुर, भारतीय बालरोग अकादमी द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर सिन्धी हॉस्पिटल गोविन्द नगर में माताओं पर ट्रैनिंग का कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे लगभग 50माताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर डी पी होंडा, डॉक्टर अमितेश यादव, डॉक्टर रेनू भाटिया ने किया ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर डी पी होंडा ने बताया कि प्रकृति ने हर मां को शिशु के लिए स्तन में दूध दिया है जिसे वह अपने शिशु को पिला सके,जिसमे शिशु के लिए आवश्यक सभी पौष्टिक तत्व तक एकदम सही अनुपात में तापक्रम और गुणवत्ता में मौजूद होते हैं जिसे शिशु आसानी से बचा लेता है स्तनपान से मां और शिशु दोनों का भावनात्मक संतोष मिलता है।
डॉक्टर अमितेश यादव ने बताया कि मां का दूध प्रदूषण मुक्त होता है शिशु के जन्म के बाद कुछ दिन तक निकलने वाला दूध कोलोस्ट्रम गाढ़ा और पीला होता है यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है शिशु को इसे जरूर पिलाना चाहिए उसे फेकना नहीं चाहिए।
डॉक्टर रेनू भाटिया ने इस वर्ष की थीम वा स्तनपान से सम्बन्धित जानकारी दी।
इसी क्रम में दूसरा कार्यक्रम स्तनपान पर पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन एस पी एम अस्पताल कल्याणपुर में किया गया । जिसमें लगभग 80 नर्सिंग छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अमितेश यादव, डॉक्टर सोनम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में स्लोगन वा पोस्टर में 1अजीता 2 ज्योति पटेल 3 वन्दना अवस्थी को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में खुशी, मिशिका , शुभम शुभम श्रुति स्तुति अनुष्का आदि मौजूद थे!
