कानपुर
थाना ग्वालटोली अंतर्गत हिट रन आनंदेश्वर मंदिर के बाहर दो साधुओं की एक दर्दनाक दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में एक महिला साधु और एक पुरुष साधु शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब एक अज्ञात कार ने दोनों साधुओं को कुचल दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। अज्ञात कार चालक की तलाश में पुलिस जांच कर रही है। इस दुर्घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है, और वे दोषी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जा एगा।
