बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ वृक्षारोपण
कानपुर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के 90 वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोविंद नगर ब्रांच के निकट राधा स्वामी पार्क में वृक्षारोपण किया गया ब्रांच मैनेजर ऋषि गुप्ता ने बताया वृक्षारोपण के दौरान बैंक के सम्मानित ग्राहकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए वृक्ष लगाए उन्होंने बताया कि शहर में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की चार ब्रांच हैं ग्राहकों को बेहतर सुविधा देना बैंक की पहली प्राथमिकता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए सभी बैंक में पूरी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं स्थापना दिवस के अवसर पर ब्रांच में आने वाले सभी ग्राहकों को मिष्ठान वितरण किये गए हैं इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे कमल भाटिया, नेहा यादव, प्रियंका पाल,निखिल वाजपेई, गिरीश चंद्र आदि लोग मौजूद रहे!
