आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने,अपने प्रयासों से, अपने विधानसभा अंतर्गत छठी मैया पूजन हेतु 35 लाख रुपये से ज्यादा 5 घाटों के निर्माण हेतु नए छठ पूजा घाट का शिलान्यास पूजन निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।
विधायक जी ने, विशेष रूप से,छठी मैया के पूजा हेतु, महादेव नगर सीटीआई, प्रकाश विद्या मंदिर के सामने, प्रकाश विद्या मंदिर के आगे, शांति नगर छठ पूजा घाट, पनकी सूर्य देव मंदिर निकट छठ पूजा घाट,
विधायक जी ने बताया कि आगामी छठ मैया के पूजन से पूर्व सभी छठ पूजा घाट को व्यवस्थित ढंग से तैयार कर लिया जाएगा। और अपनी विधानसभा में ऐसा वातावरण दिया जाएगा कि जिससे, पूरे शहर के छठी मैया के भक्तगण,जिसमें माताएं बहने आस्था का प्रकटीकरण भी करते हुए, हर्षोल्लास के साथ, सूर्य देवता को,विधि विधान से, पूजन अर्चन करके, अर्क दे सकेगी।
विधायक सुरेन्द्र मैथानी जी ने बताया कि 14 घाटों को समय से पूर्व ही तैयार कराकर, माताओं- बहनों,भक्तों को समर्पित कर दिया जाएगा। जिससे माताएं बहनों को पूजा में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो।
