धूम धाम से उर्स खालिदी मनाया गया

 

 

 

कानपुर । कर्नल मो. खालिद फारूख (भाई साहब) चिश्ती कलंदरी र.ऊ.अ.12वां उर्स- आस्ताना खालिदिया कलंदरिया ,तकिया बिस्तयांन कर्नल गंज बजरिया कानपुर में धूम धाम से मनाया गया दरगाह में दिन भर चलता रहा दुआओं का दौर । भाई साहब की दरगाह में चल रहे 12 वें उर्स मुबारक आज सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। उर्स होने की वजह से सूफी दरगाह में सुबह से जायरीनों की भीड़ रही।उर्स की शुरुआत सुबह 9 बजे कुरान ख्वानी के साथ हुई।उस के बाद 11:बजे मजार का कमेटी के जिम्मेदारों वो अकीदतमंदों ने किया । बाद नमाज जौहर कव्वाली का प्रोग्राम हुआ जिस में कव्वालों ने समा बांधा। बाद नमाज असर कुल शरीफ हुआ जिस के बाद दुआ मांगी गई दुआ अब्दुल नातीक ने दुआ में देश/शहर की अमन शांति खुशहाली की दुआएं मांगी है।दरगाह में दिन भर दुआओं का दौर चलता रहा ।

यहां दरगाह पर अकीदतमंदों ने चादर चढकऱ अकीदत के फूल पेश करने के साथ ही मन्नतों के धागे भी बांधे गए। इस दौरान कमेटी के जिम्मेदारान मौजूद रहे । जायरीनों की भीड़ से पूरा दरगाह परिसर भरा नजर आया।दुल्हन की तरह सजी दरगाह उर्स मुबारक के मौके पर दरगाह को विशेष रोशनी से सजाया गया है। रंग-बिरंगी बिजली के झालरों से दरगाह चमकती नजर आई। रोशनियों से सजी दरगाह के तस्वीरों को जायरीन अपने मोबाइल के कैमरो में कैद करते हुए नजर आए। दरगाह में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था कमेटी की तरफ से की गई है उर्स में हर प्रकाश अग्निहोत्री निजामुद्दीन खा इक़बाल अहमद,,नौशाद,फहद अब्बाशी ग्रीन बाबू सोनकर,शौकत हयात,गोपाल पासवान,मो हक़ीम संजय शुक्ला मो रफीक, तौहीद शाकिर, ज़फर शाकिर कैलाश झाँ,परवेज़ अहमद,,संजय गुप्ता मुन्ना भाई,,राम चंद गुप्ता, अलीमुद्दीन, भूरा मामू, मुरली सिंह, किशोरी लाल,आदि प्रमुख रूप से सिरकत की!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *