कानपुर ब्रेकिंग…
कानपुर: रावतपुर में पुलिस से अभद्रता करने वाले चार गिरफ्तार
रावतपुर थाना क्षेत्र में केडीएमए रोड के पास चार लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और खुद को अधिकारी बताकर पुलिस से दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची टीम को आरोपियों ने सरकारी अधिकारी होने का झूठा दावा किया और अभद्रता की। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अनिरुद्ध, उज्जवल, गोपाल और अनुराग श्रीवास्तव के रूप में हुई। मेडिकल जांच में शराब के सेवन की पुष्टि हुई।
आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस ने घटना पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
