कानपुर

कानपुर पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, दरोगा ने बेरहमी से की युवक की पिटाई, युवक के दोनों पैर व कमर की टूटी हड्डी।

पुलिस विभाग के मुखिया द्वारा लगातार पुलिस विभाग को जनता के साथ माननीय व्यवहार करने की हिदायत दी जा रही है ताकि उत्तर प्रदेश में पुलिसिंग को अच्छा किया जा सके मगर कानपुर के चकेरी में तैनात दरोगा प्रशांत सिंह तो आदेशो की धज्जिया उड़ाते नजर आ रहे है। जिसकी एक बानगी कानपुर मे देखने को मिली है।

आपको बता दें कि चकेरी के गांधीग्राम में रहने वाला विक्की नाम का युवक पेंटिंग करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था विक्की के परिजनों का आरोप है कि जाजमऊ थाने में तैयार दरोगा प्रशांत सिंह ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर युवक की बेरहमी से पिटाई की फिर उसको मारते हुए चौराहे तक ले गए जहां उसको गंभीर हालत में छोड़कर अंजाम भुगतने की धमकी देने हुए दरोगा व उसके साथी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके बेटे को चकेरी थाने की जाजमऊ मे तैनात दरोगा व उसके साथियों ने बेरहमी से पीटा है जिसके चलते उसके दोनों हाथ व कमर की हड्डी टूट गई है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार में अधिकारियों की चौखट खटखटा रहा है। वही जब इस पूरे मामले को लेकर दरोगा प्रशांत से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो दरोगा जी फोन पर ही दबाव बनाते दिखाई दिए, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में कानपुर कमिश्नर द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *