कानपुर नगर, 18 फरवरी, 2025
शासन की योजनाओं को धरातल पर लागू करवाने के क्रम में जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आज भी निरीक्षण का सिलसिला जारी रखा गया lइसी क्रम में जिलाधिकारी ने आज वृहद गोवंश आश्रय स्थल, सरसौल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिएl परीक्षण के दौरान उन्होंने गायों को दिए जाने वाली चारा, उनके रहने की व्यवस्था व इलाज इत्यादि की व्यवस्थाओं का जायजा लियाl उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गो संरक्षण हेतु लगातार प्रयासरत है, कोई भी गोवंश सड़क पर ना घूमें, उन्हें गोआश्रय स्थलों में लाकर उन्हें नियमित तौर पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराया जाएl
