राज्यपाल के निर्देश पर हुई बैठक में सरकार दिव्यांग महागठबन्धन की अधिकतर मांगों से सहमत

 

6 मार्च की बैठक में सभी प्रमुख सचिव व डीजीपी बुलाए गये

 

 

 

कानपुर। दिव्यांग महागठबन्धन का आन्दोलन असर दिखने लगा है। राज्यपाल के निर्देश पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप ने आज नवीन भवन विधानसभा में दिव्यांग महागठबंधन के पदाधिकारियों व विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थियों की नौकरी, सीजनल संग्रह अमीनों के विनियमितिकरण, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांजन अधिनियम 2016 लागू करने, दिव्यांगजन के अन्त्योदय व आयुष्मान कार्ड बनाने के सम्बन्ध में गम्भीर चर्चा हुई। राजस्व विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव व पुलिस महानिदेशक के बैठक में न आने के कारण अन्तिम निर्णय नहीं हो सका। जिसके कारण अगली बैठक 6 मार्च को तय की गयी। आगामी बैठक में सभी प्रमुख सचिव व पुलिस महानिदेशक को बैठक में शामिल होने के निर्देश मंत्री ने दिया है।

दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्यपाल के निर्देश पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप व शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सकारात्मक बैठक हुई है। सरकार दिव्यांग महागठबंधन की ज्यादातर मांगों से सहमत हैं। दिव्यांजनो को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। 6 मार्च को सभी मामलों में सकारात्मक परिणाम आ सकता है। हमने दिव्यांजनों की मांगों को सरकार के सामने रख दिया है सरकार ज्यादातर मामलों में अपनी सहमति जताई है।

आज कि उच्च स्तरीय बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डाक्टर सुधीर एम बोबडे , प्रमुख सचिव सुभाष शर्मा, दिव्यांगजन आयुक्त हिमांशु झां के साथ अन्य विभागों के अधिकारी, दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष मनीष प्रसाद, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता आनन्द तिवारी, तन्यमय श्रीवास्तव, राहुल कुमार , नीतू गौतम, राम निहाल द्धिवेदी, कृष्ण कुमार सिंह, मुकेश कुमार, अजीत कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *