
दिनांक 27 फरवरी 2025
*महानगर में पीने के पानी की समस्या विकराल हो रही*
*सरकारी इंडिया मार्का हैंड पंप अधिकांश खराब*
*रमजान होली नवरात्र त्यौहार नजदीकी की ओर नगर में सफाई की व्यवस्था नहीं गलियों में टनों कूड़ा बज बजा रहा*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर गुरुवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारियों तथा पीडीए मिशन की पीडीए पंचायत द्वारा आयोजित बैठक में सांय में 4:00 बजे सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में जूही परम पुरवा में आरंभ हुई
कार्यक्रम संयोजक उमा देवी ऐडवोकेट
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि कानपुर महानगर में पीने की पानी की समस्या विकराल होती जा रही है जिसकी वजह से लाखों लोग पानी खरीद कर पी रहे हैं इसमें पानी बोतल गिलास वॉटर टैंक के द्वारा परिवार की समस्या को हल कर पता है लेकिन नगर जल संस्थान पानी की समस्या हल करने में नाकाम साबित हो रही है जिसे सपा ने गंभीरता से लिया और समस्या हल न होने पर आंदोलन की ओर बढऩे के लिए मजबूर होंगे
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सरकारी इंडियामार्का हैंडपंप खराब है पानी की सप्लाई कम तथा जल दूषित होने के कारण बीमारी जनता का पीछा नहीं छोड़ रही है लेकिन सरकार की नुमाइंदा नगर निगम की मेयर इस ओर उदासीन है
सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि रमजान तथा होली एवं नवरात्रि के त्यौहार नजदीक आ गए हैं लेकिन नगर की गलियों की सफाई तो दूर रहीं उल्टा गलियों में टनों कूडा बज बजा रहा है कोई कूड़ा उठाने वाला नहीं है सपा अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि रमजान तथा होली तथा नवरात्रि में किसी को कोई कठिनाई होने पर पीडीए मिशन सेवा को तैयार रहेगा।।
पी.डी.ए पंचायत मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, आनंद शुक्ला,सत्यनारायण गहरवार,शादाब आलम,दीपक खोटे,पार्षद लियाकत अली,सुभाष द्विवेदी,हरभजन सिंह,राजेंद्र जयसवाल,सुनील यादव,चंदन बादशाह,तौसीफ सिद्दीकी,अंकित यादव,वाहिद मसूरी,मुन्ना फरिदी,बदरुदीन आदि लोग मौजूद रहे।।
