कानपुर
आजाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ कानपुर जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में सामंतवादी मानसिकता के चलते हर दिन समाज के कमजोर वर्गों पर हिंसा, मारपीट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं, जिन पर सरकार कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
ज्ञापन में करनाल गांव में हुई शादी के दौरान लाठी-डंडों से हमले और मारपीट, सिरोही में चंद्रपाल और उनके परिवार पर हुए हमले, मेरठ के कालिंदी थाना क्षेत्र में बारात पर हमले जैसी घटनाओं का उल्लेख किया गया। इसके साथ ही, पार्टी ने अपने नेता चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
आजाद समाज पार्टी ने घायलों को मुआवजा देने और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने की अपील की। पार्टी का कहना था कि यदि उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे
