*आईआईटी कानपुर में कानपुर को आईटी हब और ड्रोन एवं रोबोटिक्स के केंद्र के रूप में विकसित करने पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न*

 

*कानपुर* : आईआईटी कानपुर में हेलीकॉप्टर लैब के कॉन्फ्रेंस रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कानपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करने के संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने पर चर्चा की गई। इस डीपीआर को आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञ प्रोफेसरों द्वारा तैयार किया जा रहा है।

बैठक में एयरोस्पेस विभाग के प्रोफेसर अभिषेक, इलेक्ट्रिकल विभाग के प्रोफेसर अंकुश शर्मा, सौम्या रंजन साहू और विपुल अरोड़ा, कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर अमेय करकरे, तथा कार्यक्रम संयोजक और संस्थान के एल्युमिनी वीरेन्द्र तिवारी की विशेष भूमिका रही।

*ड्रोन टेस्टिंग कॉरिडोर की मुख्य जरूरत पर जोर*

बैठक के दौरान कानपुर में ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए 20-25 किमी का ड्रोन टेस्टिंग कॉरिडोर विकसित करने को प्राथमिकता दी गई। यह सुझाव दिया गया कि सरकार की नीति बनाकर उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से उन कंपनियों को वापस बुलाया जाए, जो पहले कानपुर में कार्यरत थीं लेकिन बैंगलोर और दिल्ली जैसी जगहों पर स्थानांतरित हो गईं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सुझाव दिया कि गंगा नदी के किनारे-किनारे ड्रोन टेस्टिंग कॉरिडोर बनाया जाए, जिससे इस क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हों। इस महत्वपूर्ण सुझाव को डीपीआर में सम्मिलित करने पर सहमति बनी।

*शासन से उच्च-स्तरीय बैठक का प्रस्ताव*

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर अंकुश शर्मा ने संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्यों की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के प्रयासों के लिए धन्यवाद पत्र सौंपा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री सुनील शर्मा जी से 11 या 12 मार्च अथवा होली के बाद एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।

इस विषय पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा श्री सुनील शर्मा जी से पहले भी कई बार वार्ता की जा चुकी है, और बहुत जल्द वे आईआईटी कानपुर का दौरा कर सरकार द्वारा कानपुर को ड्रोन और रोबोटिक्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कार्यवाही करेंगे।

यह बैठक कानपुर को आधुनिक तकनीकों के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी

बैठक में ड्रोन ऑफ इंडिया की उपाधि पाए मिलिंद पाल कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष दीपू पांडे,शिवराम सिंह,श्रीमती पूनम द्विवेदी,कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र तिवारी,आनंद मिश्रा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अनूप अवस्थी

मीडिया प्रभारी

का.बु.क्षेत्र उ प्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *