कानपुर

 

फाइनेंशियल ईयर के अंतिम चरण में शहर के बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए जलकल विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।कई बड़े बकायदाओं के यहां पर जलकल विभाग की टीमों ने पहुंचकर बकाया टैक्स वसूली के लिए कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी है।इसी कड़ी में आज जलकल विभाग की टीम ने जेड स्क्वायर मॉल के ऊपर बकाया टैक्स की वसूली को लेकर कार्यवाही की। जलकल की टीम ने जेड स्क्वायर मॉल की सीवर लाइन को सीज करने की भी बात कही है।जलकल विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि जेड स्क्वायर मॉल पर जलकल का लगभग 3 करोड़ 42 लख रुपए का बकाया चल रहा है। पिछली बार भी जब कार्यवाही की गई थी तब जेड स्क्वायर मॉल के प्रबंधकों ने कुछ पैसा जमा कर कार्रवाई को रुकवा दिया था तथा वादा किया था कि कुछ समय बाद अन्य बकाया भी चुका दिया जाएगा परंतु अभी जब बकाया नहीं दिया तब विभाग ने कार्यवाही की। विभागीय अफसर का कहना है कि जलकर के बड़े बकायदारो में जेड स्क्वायर टॉप पर है इसलिए सबसे पहले जलकल विभाग ने जेड स्क्वायर से ही कार्यवाही की शुरुआत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *