कानपुर
कानपुर तालाबंद घरों को निशाना बनाने वाले चार शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने तालाबंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है।
डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीते दिनों जरौली इलाके में एक तालाबंद घर में चोरी की वारदात सामने आई थी। पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार चोरों के पास से नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया है, जो चोरी के दौरान लूटा गया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, ये सभी आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रह चुके हैं और इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
