कानपुर

 

भारतीय जनता पार्टी के विधायक पंकज सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है जब आतंकवाद को करारा जवाब दिया जा सके और पाकिस्तान भी आतंकवाद का जनक है इसलिए उसको भी जवाब मिलना जरूरी है। विधायक पंकज सिंह आज कानपुर एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के पश्चात विधायक पंकज सिंह ने पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट पहुंचकर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल दिक्षित से मुलाकात की और पार्टी के वरिष्ठ जनों के साथ एक बैठक की। बैठक के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक पंकज सिंह ने कहा कि आतंकवादियों को करारा जवाब देने के साथ ही केंद्र सरकार आतंकवाद जनित पाकिस्तान को भी माकूल जवाब देगी। आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है और सभी चाहते हैं कि आतंकवाद जड़ से समाप्त हो। जातिगत जनगणना पर विधायक पंकज सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा पूर्व में मांग की जाती रही है परंतु जातिगत जनगणना का निर्णय लेने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहस दिखाया है और इसके लिए कार्य किया है तो जो भी श्रेय जाना चाहिए वह प्रधानमंत्री को जाना चाहिए। विपक्षी दल तो अनर्गल ही अपने गाल बजा रहे हैं। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में विधायक पंकज सिंह ने सभी वरिष्ठ जनों से मुलाकात करने के साथ ही कल होने वाले मॉक ड्रिल पर भी चर्चा की और सभी को एकजूट होकर मार्ग ड्रिल के बारे में आम जनता को बताने तथा उसे किस तरह से अपना बचाव कर सकते हैं इसकी जानकारी जनता को देने का आवाहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *