*आज दिनांक 03.06.2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा आगामी ईद-उल-अज़हा/बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से थाना रावतपुर क्षेत्रान्तर्गत पीस कमेटी की बैठक थाना रावतपुर में आयोजित की गयी। जिसमें पीस कमेटी के सदस्य,मस्जिदों के इमाम, मौलवी, पार्षदों, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिसमे निम्न बिन्दुओं पर वार्ता की गयी-*
पुलिस उपायुक्त महोदय ने सभी से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
सभी से कुर्बानी के लिए तय स्थानों का उपयोग करने का अनुरोध किया, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
महोदय द्वारा सामुदायिक सौहार्द बनाए रखने और एक-दूसरे के प्रति सहयोग और सम्मान की भावना रखने का आग्रह किया।
सभी से सड़क पर नमाज न पड़ने की अपील की गयीं।
महोदय ने सभी से कानून व्यवस्था का पालन करने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का अनुरोध किया।
इसके साथ ही बकरीद मे सतर्क दृश्टि रखते हुए त्यौहार सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गये, इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर मौजूद रहे |
