कानपुर 12 जून

*अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर भाजपा नेताओं ने जताया गहरा शोक*

अहमदाबाद में हुई हृदयविदारक विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी सहित सैकड़ों भारतीय एवं विदेशी नागरिकों के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,सांसद रमेश अवस्थी,सांसद देवेंद्र सिंह भोले,जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित,शिवराम सिंह,उपेंद्र पासवान, महापौर प्रमिला पांडे,पूर्व जिला अध्यक्ष दीपू पांडे तथा मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी आदि नेताओं ने प्रेस बयान जारी कर इस भीषण दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है।

नेताओं ने कहा कि इस घटना ने पूरे राष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। यह न केवल एक मानवीय त्रासदी है,बल्कि भारतीय राजनीति और समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

नेताओं ने बताया कि अभी हाल ही में 22 सितम्बर 2024 को श्री विजय रुपाणी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े में भाग लिया था। इस अवसर पर उनका दो दिवसीय कानपुर प्रवास हुआ था, जहाँ उन्होंने दर्जन भर से अधिक सेवा कार्यक्रमों में सहभागिता की थी। उनका व्यवहार, संगठनात्मक कौशल और सेवाभाव आज भी कार्यकर्ताओं के बीच प्रेरणा का स्रोत है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि विजय रुपाणी का निधन पार्टी परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। वे एक समर्पित नेता, कुशल प्रशासक और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्तित्व थे।

भाजपा कानपुर नगर की ओर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई है।

अनूप अवस्थी

मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *