*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – 21 जून 2025*
आज प्रातः भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे हुआ, जो 8 बजे तक चला। कार्यक्रम में प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वज्रासन सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया। योगाभ्यास का नेतृत्व क्षेत्रीय अध्यक्ष *प्रकाश पाल* ने स्वयं योग गुरु के रूप में किया। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को दर्जनों योग के मंत्रों के माध्यम से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति का मार्ग भी बताया।
इस अवसर पर प्रकाश पाल ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाकर भारत की प्राचीन संस्कृति एवं परंपरा को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। आज पूरी दुनिया भारतीय योग के लाभों को आत्मसात कर रही है। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक उत्कृष्ट पद्धति है जो मन, वचन और शरीर – तीनों को संतुलित करती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से आज 21 जून को विश्वभर में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जा रहा है, यह भारत की सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी अनीता गुप्ता जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह अनूप अवस्थी जय प्रकाश कुशवाहा दीप अवस्थी राधेश्याम पांडे रामदेव शुक्ला कैलाश पांडे रघुनंदन सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील साहू मोहित सोनकर आलोक शुक्ला संजीव पाठक(बाबी) किशन मिश्रा अशोक मिश्रा अचल गुप्ता आलोक मिश्रा पवन पांडे ऋषभ शुक्ला मनीष त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन ‘योग करे निरोग’ के संकल्प के साथ किया गया ।
अनूप अवस्थी
मीडिया प्रभारी
भाजपा कानपुर क्षेत्र
