कानपुर
सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट देख भड़के बजरंगी
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
कानपुर इटावा में भागवत कथा के दौरान चोटी काटने का प्रकरण जिस तरह सोशल मीडियाबाजी हो रही है ऐसे में लोग दो धड़ों में बंटे दिखाई दे रहे हैं।रावतपुर में भी कुछ ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जिसमें एक युवक दूसरे समुदाय पर की गई अभद्र टिप्पणी को वायरल करते हुए पाया गया। रावतपुर नमक फैक्ट्री निवासी अशरफ हुसैन उर्फ पप्पू के पेसबुज अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की गई।पहले किसी यादव जी नाम के अकाउंट से यह आपत्तिजनक पोस्ट हुआ था जिसे बाद में अशरफ ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर कर दी। यह अभद्र व आपत्तिजनक पोस्ट जब बजरंगदल के कार्यवाताओं ने देखी तो रावतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।फिलहाल पुलिस ने अशरफ को हिरासत में ले लिया है और पूंछताछ कर रही है।
